Assam Floods: असम में बाढ़ से हाहाकार, 16 जिलों के 2.53 लाख लोग प्रभावित, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Assam Floods: असम में बाढ़ से हाहाकार, 16 जिलों के 2.53 लाख लोग प्रभावित, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। मानसून के असम पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के 16 जिलों के 704 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 2.53 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। एक और मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला धेमाजी है। इसके बाद माजुली, तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में बाढ़ से एक और व्यक्ति की जान गई है। 

ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके चलते धेमाजी, उदलगुड़ी, दरंग, लखीमपुर, बिश्वनाथ, बक्सा, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। 6 जिलों में 142 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में 18,000 से अधिक लोग रहे रहे हैं।

Created On :   27 Jun 2020 2:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story