मुंबई में बारिश का तांडव: अब तक 27 लोगों की मौत, मदद के लिए सड़कों पर उतरी नौसेना

मुंबई में बारिश का तांडव: अब तक 27 लोगों की मौत, मदद के लिए सड़कों पर उतरी नौसेना
हाईलाइट
  • तीन अलग-अलग घटनाओं में 27 लोगों की मौत
  • भारी बारिश से बस
  • ट्रेन और रेलवे सेवाएं प्रभावित
  • मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद भले ही यहां के लोगों ने राहत की सांस ली हो, लेकिन अब यह बारिश लोगों की सांसें छीनती हुई नजर आ रही है। पिछले पांच दिनों से जारी बारिश ने मुंबई में लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में आज मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है, वहीं सुबह तक ये आंकड़ा 27 तक पहुंच गया है। इन हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। 

दीवार गिरने से 21 लोगों की मौत
भारी बारिश के कारण जो दीवारें गिरी हैं, उनमें मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। वहीं मुंबई के मलाड में 18 मौतें, कल्याण में दीवार गिरने से तीन मौतें और पुणे की घटना में 6 की जान चली गई है। इसके अलावा बारिश के चलते हुई इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पर घायलों से मुलाकात करने सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे।  

बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग की मानें तो बारिश का यह सिलसिला पूरे 6 से 7 दिनों तक लगातार चलता रह सकता है। ऐसे में तेज बारिश के वजह से होने वाली मुंबईवासियों की परेशानी साफ देखने को मिल रही है। 

जब सड़कें बनीं नदी
आपको बता दें कि मानसून आने के बाद से ही यहां रहवासी इलाकों में पानी भरने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन दिन व दिन यह बारिश जान की आफत बनती नजर आने लगी है, इस बारिश ने कुछ ​ही दिनों में ऐसा कहर ढाया कि इसमें कई सड़कें नदियां बनती नजर आ चुकी। बीते दिनो यहां सड़को पर चलने वाले वाहन तैरते नजर आए। 

मदद के लिए आई नौसेना
लगातार बारिश के चलते मुंबई में खराब हुए हालातों को देखते हुए सड़कों पर लोगों की मदद के लिए नौसेना को उतरना पड़ा है। जानकारी के अनुसार मुंबई के कुर्ला इलाके में BMC की गुजारिश पर नौसेना की टीम पहुंची है। यहां INS तनजी और अन्य टीमें आई हैं। यहां चारों ओर पानी भर जाने के चलते लोगों की जान मुश्किल में दिखाई दे रही थी। ऐसे में यहां चारों ओर पानी होने के चलते NDRF की मदद से 1000 से अधिक लोग शिफ्ट कराया गया है।

बस, ट्रेन, हवाई सेवा प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश की वजह बस, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई है। सड़कों पर जलभराव होने की वजह से मुंबई बीएमसी की बसें नहीं चलेंगी। मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी बंद रखा गया है। वहीं कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, नालासोपारा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं। आज 11.52 AM पर मुंबई के समुद्र में हाई टाइड आ सकता है। इस वजह से लोगों को समुद्र के किनारे के पास ना जाने की हिदायत दी गई है।

Created On :   2 July 2019 2:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story