देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान गिरफ्तार

Heer Khan arrested for making indecent remarks on deities
देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान गिरफ्तार
देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान गिरफ्तार

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सोशल मीडिया के माध्यम से देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यू-ट्यूब चैनल ब्लैक डे 5 अगस्त पर हीर खान ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी थी। माता सीता पर कमेंट किया गया था। इसके अलावा अयोध्या के बारे में भी कहा गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से हीर खान फरार हो गई थी। पुलिस उसे तेजी से खोज रही थी।

वायरल वीडियो में हीर खान यह भी कहती है कि उसे पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि वह पिछले दो सालों से ऐसा कर रही है, अब तक पुलिस ने कुछ नहीं किया। हीर खान कहती है कि वह खुद चाहती हैं कि पुलिस केस हो फिर वह बताएंगी कि वह क्या कर सकती है।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र और अश्लील भाषा का उपयोग करते दिख रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद में मुकदमा दर्ज करके महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीकेटी/एसजीके

Created On :   25 Aug 2020 8:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story