देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन गर्मी करेगी परेशान, जानिए क्या रहेगा दिल्ली का हाल

here may be rain in these states of the country, monsoon will enter the capital Delhi on this day
देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन गर्मी करेगी परेशान, जानिए क्या रहेगा दिल्ली का हाल
तीन दिन झेलना होगा गर्मी का टॉर्चर देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन गर्मी करेगी परेशान, जानिए क्या रहेगा दिल्ली का हाल
हाईलाइट
  • मध्यप्रदेश में 27 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के कई राज्यों में मानसून ने एंट्री ले ली है। तो वहीं कई राज्य अभी भी मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नई जानकारी शेयर की है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से जारी प्री-मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग सकता है और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही दिल्ली में मानसून आने की संभावना भी व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक 27 जून के आसपास मानसून राजधानी में एंट्री कर सकता है।  
 
इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट पर तेज बारिश जारी रहने और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

 मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन गर्मी करेगी परेशान

प्रदेश के कई हिस्सों में बीते एक हफ्ते से जारी बारिश पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन बारिश न होने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिस वजह से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि एक राहत भरी खबर भी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 26 जून के बाद से एक नया सिस्टम बनने के आसार हैं। जिस वजह से 27 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग ने जून के आखिर से प्रदेश में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, 26 जून को नया सिस्टम बनने के बाद 27 जून से प्रदेश में बारिश शुरु हो सकती है और यह बारिश बंगाल की ओर से आएगी। इस कंडीशन में महाकौशल और बुंदेलखंड में बारिश सबसे पहले होगी। उसके बाद प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होगी। 

बता दें कि बीती रात प्रदेश की आर्थिक राजधानी में बादल जमकर बरसे यहां लगभग 2 इंच बारिश हुई। साथ ही खंडवा और खरगौन में 1.5 और 1 इंच बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा पंचमढ़ी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और भोपाल में भी बारिश हुई। 
 

Created On :   24 Jun 2022 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story