मप्र में हनी ट्रैप का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार

Honey trap revealed in MP, 3 women arrested
मप्र में हनी ट्रैप का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार
मप्र में हनी ट्रैप का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोगों को प्रेमजाल मे फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजधानी भोपाल से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एक वरिष्ठ सरकारी इंजीनियर की शिकायत पर इंदौर के पलासिया पुलिस थाने में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि एक महिला उससे दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। आरोप के मुताबिक महिला ने कुछ रिकॉर्डिग भी कर ली थीं। प्रारंभिक जांच के बाद मामला इंदौर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, जिसने राज्य एटीएस को एक बड़े रैकेट के बारे में बताया।

सूत्रों के अनुसार, हनी ट्रैप की आशंका के बाद एटीएस ने जांच शुरू की। उसके बाद बुधवार रात को भोपाल से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। यह महिलाएं मीनाल रेसीडेंसी, कोटरा सुल्तानाबाद और रवेरा टाउन से पकड़ी गई। तीनों हाई प्रोफाइल महिलाओं के राजनीतिक संबंध है। एक महिला तो पन्ना जिले से विधायक के आवास में किराए पर रहती है।

भोपाल पुलिस ने तीन महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों महिलाओं को रात को राजधानी के गोविंदपुरा थाने में लाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। महिलाओं को इंदौर ले जाया जा रहा है। उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, महत्वपपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध वीडियो रिकॉर्डिग बरामद की गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये महिलाएं कथित तौर पर राजनेताओं और उच्च रैंकिंग वाले सरकारी अधिकारियों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

Created On :   19 Sep 2019 5:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story