- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- India elected non permanent member of UN Security Council for two year term with 184 votes
दैनिक भास्कर हिंदी: UNSC Member: भारत 8वीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना, 192 में से मिले 184 वोट

हाईलाइट
- UNSC का 8वीं बार अस्थाई सदस्य बना भारत
- 192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का 8वीं बार अस्थाई सदस्य बन गया है। 192 वोटों में से भारत को 184 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुन लिया है।
Member States elect India to the non-permanent seat of the Security Council for the term 2021-22 with overwhelming support.
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) June 17, 2020
India gets 184 out of the 192 valid votes polled. pic.twitter.com/Vd43CN41cY
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, भारत नेतृत्व जारी रखेगा और एक बेहतर बहुपक्षीय व्यवस्था को नई दिशा देगा। तिरुमूर्ति ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि भारत को साल 2021-22 के लिए UNSC का अस्थाई सदस्य चुना गया है। हमें भारी समर्थन मिला और संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने जो विश्वास जताया उससे विनम्र महसूस कर रहा हूं।
I am delighted that India has got into the United Nations Security Council with tremendous support. I would like to express my gratitude to the member states of the United Nations for this ringing endorsement: TS Tirumurti, Permanent Representative of India to the United Nations pic.twitter.com/JdLERLfQez
— ANI (@ANI) June 18, 2020
निर्विरोध चुने जाने के बाद अब भारत अगले दो साल यानी 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था। भारत के साथ-साथ मेक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को भी सुरक्षा परिषद में एंट्री मिली है।
US ने किया भारत का स्वागत
अमेरिका ने कहा, हम भारत का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के सफल चुनाव के लिए बधाई देते हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
We extend a warm welcome to India&congratulations on India’s successful election to UN Security Council. We look forward to working together on issues of international peace&security-a natural extension of US-India Comprehensive Global Strategic Partnership:US Department of State pic.twitter.com/mz53QVwepg
— ANI (@ANI) June 17, 2020
जानिए क्या है UNSC
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख हिस्सों में से एक है 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद'। इसका कार्य दुनियाभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ में नए सदस्यों को जोड़ना और इसके चार्टर में बदलाव करना है। यह परिषद दुनियाभर के देशो में शांति मिशन भी भेजता है। अगर दुनिया के किसी हिस्से में मिलिट्री एक्शन की जरूरत होती है तो सुरक्षा परिषद रेजोल्यूशन के जरिए उसे लागू भी करता है।
क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स में 138 अंक की गिरावट, निफ्टी 16,200 के करीब बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज (18 मई 2022, बुधवार) दलाल स्ट्रीट में तेजड़िये एवं मंदड़ियों के मध्य प्रभुत्व का भीषण संघर्ष देखने को मिला तथा इसके बीच देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138 अंकों यानी कि 0.20 % की हानि के साथ 54208.53 पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 19 अंक गिरावट के साथ 16240.30 के स्तर पर समाप्ति दी।
प्रारंभिक बढ़त गवां बैंक निफ्टी भी 138 अंक टूट 34163.70 पर बंद हुआ। बीएसई मिड कैप एवं स्माल कैप आधे प्रतिशत की आरंभिक बढ़त के पश्चात सतही बंद हुए। क्षेत्र विशेष में निफ्टी फार्मा एवं एफएमसीजी दोनों ने तेजी में क्रमशः एक एक प्रतिशत का योगदान दिया। निफ्टी रियलिटी, निफ्टी पीएसई में क्रमशः 1.75% तथा 1.73 ℅ की हानि रही।
निफ्टी के शेयरों में प्रमुख बढ़त टाटा कन्ज़्यूमर, सिप्ला एवं अडानी पोर्ट में देखी गयी। पावर ग्रिड,बीपीसीएल एवं टेक महिंद्रा में प्रमुख गिरावट रही। दैनिक चार्ट में निफ्टी बियरिश कैंडल बना बंद हुआ।हालांकि पूरे दिन के दौरान निफ्टी 16200 के स्तर की रक्षा में सफल रहा।
कल साप्ताहिक कटान के दिन निफ्टी में तीव्र उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। ट्रेन्ड के विरुद्ध ट्रेड करना लघु अवधि के ट्रेडर्स के लिए लाभकारी सिद्ध नहीं हो सकता है। वॉल्यूम अध्ययन के आधार पर 16100 तथा 16100 तात्कालिक सपोर्ट हो सकते हैं। दैनिक समयावधि आधार में एमएसीडी तथा आरएसआई अभी भी ओवेरसोल्ड क्षेत्र से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
समय चक्र संभावना के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि निफ्टी 27 मई तक अत्याधिक उतार चढ़ाव देख सकता है। बोलिंगर बैंड आने वाले दिनों में निफ्टी के 16650 स्तर के एक शक्तिशाली बाधा होने का संकेत दे रहा है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33400 एवं रेसिस्टेन्स 35000 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 230.63 अंक ऊपर 54549.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.30 अंक ऊपर 16325.60 के स्तर पर खुला था।
ओम मेहरा
रिसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: भारत-चीन तनाव: LAC पर हिंसा से चिंतित संयुक्त राष्ट्र महासचिव, बोले- दोनों देश संयम बरतें
दैनिक भास्कर हिंदी: विश्व को पर्यावरण पर नजरिया बदलने की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
दैनिक भास्कर हिंदी: जैव विविधता अनुसंधान केंद्र: चीन ने म्यांमार में नौ बार किया संयुक्त वैज्ञानिक सर्वेक्षण
दैनिक भास्कर हिंदी: विश्व को आशा प्रदान करे संयुक्त राष्ट्र : यूएनजीए प्रमुख
दैनिक भास्कर हिंदी: संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने कोरोना बाद की दुनिया के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया (आईएएनएस साक्षात्कार)