गुजरते साल के साथ बड़ी उपलब्धि, भारत में बना 145 करोड़ वैक्सीन का रिकॉर्ड

India has achieved a big achievement, so far 145 crore doses have been given
गुजरते साल के साथ बड़ी उपलब्धि, भारत में बना 145 करोड़ वैक्सीन का रिकॉर्ड
थैंक यू फ्रंटलाइन वर्कर्स गुजरते साल के साथ बड़ी उपलब्धि, भारत में बना 145 करोड़ वैक्सीन का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 में बस अब कुछ चंद घंटे ही बाकी है, उस पर एक नया साल 2022 हमारा इंतजार कर रहा है। मौजूदा साल की बात करे तो यह भी कोरोना के कारण महामारी के साये में बीता। अप्रैल से जून के बीच कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने देश में जमकर तबाही मचाई। लेकिन कोरोना वैक्सीन के आने से इसमें थोड़ी राहत मिली। 

इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही कि देश ने नए साल में प्रवेश करने से पहले 145 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने 31 दिसंबर, 2021 तक वैक्सीन की 145 करोड़ खुराक दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर हेल्थ वर्कर्स को थैंक्यू भी कहा। 

उन्होंने लिखा, "145 करोड़ COVID19 टीकाकरण के मील के पत्थर को पार करके साल का अंत एक शानदार नोट पर किया। चुनौतीपूर्ण 2021 वर्ष में अपार धैर्य, दृढ़ संकल्प और संकल्प प्रदर्शित करने के लिए हमारे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का आभार।"

युद्धस्तर पर हुए वैक्सीनेशन का नतीजा यह रहा कि आज भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है। 

लेकिन ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा 

लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में गुरुवार को 961 से बढ़कर कोरोनो वायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन की संख्या आज 1,270 तक पहुंच गई है, जिसमें 24 घंटे में 32% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके चलते देश में नए साल के जश्न पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। दुनियाभर में चिंताए बढ़ाने वाला यह वैरिएंट अब भारत के 23 राज्यों में फैल गया है।
 

Created On :   31 Dec 2021 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story