- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
लॉकडाउन की मायूसी दूर करेगा इंडिया आइसो फेस्ट 2020

हाईलाइट
- लॉकडाउन की मायूसी दूर करेगा इंडिया आइसो फेस्ट 2020
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण चारों ओर छाई उदासी को दूर करने की अब पहल हो रही है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की रचनाओं को अब प्लेटफॉर्म देकर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। मकसद है कि देश में रचनात्मक गतिविधियों को फिर से शुरू कर पहले की तरह जनमानस में उत्साह का संचार किया जाए। फिल्म ग्रेफिटी और संप्रेषण की ओर से आयोजित किए जा रहे प्रथम इंडियन आइसो फेस्ट 2020 से नकारात्मक सोच को खत्म करने की कोशिश हो रही है।
संकट की इस घड़ी में देखने में आ रहा है कि लोगों की रचनात्मकता समाप्त नहीं हुई है। लोगों ने इस लॉकडाउन को भी सकारात्मक रूप में लिया है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उन्होंने नए मंच ढूंढ लिए हैं। ऐसे ही सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों के लिए फिल्म ग्रेफिटी ने एक मंच की स्थापना की है,जहां पूरे विश्व के कल्पनाशील फिल्म मेकर्स, स्टिल फोटोग्राफर्स, म्यूजि़क वीडियो निर्देशक, संगीतकार और गायक एक जगह एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस उत्सव की विशेषता ये हैं कि इसमें जो भी प्रस्तुतियां होंगी, वह सब आइसोलेशन काल की होंगी।
समारोह के निदेशक अतुल पांडेय ने कहा कि आइसोलेशन काल की बनाई गई कृतियों को मंच प्रदान कर लोगों की रचनात्मकता को बाहर लाने की कोशिश है। इस फेस्टविल में शॉर्ट फिल्म, मौलिक संगीत, गीत, वाद्य संगीत, म्यूजि़क वीडियो, प्रोमो, टीजर्स, स्टिल फोटोग्राफी श्रेणी में आप अपनी कृतियां भेज सकते हैं। ये किसी भी भाषा में हो सकती है। विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ उनके काम को विभिन्न प्रसार माध्यमों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जायेगा। इस समारोह में चयनित कृतियों को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर डिजीटल माध्यम से विश्व भर के लोगों को दिखाया जायेगा। प्रतियोगिता में 1 जनवरी से लेकर 31 जुलाई 2020 तक सृजित कृतियों को शामिल किया जाएगा।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।