भारत को जापान से नेताजी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें लेनी चाहिए: सीके बोस

India must seek critical files on Netaji Subhash Chandra Bose from Japan: C K Bose
भारत को जापान से नेताजी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें लेनी चाहिए: सीके बोस
भारत को जापान से नेताजी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें लेनी चाहिए: सीके बोस
हाईलाइट
  • सीके बोस ने कहा
  • नेताजी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों के लिए भारत को जापानी सरकार से संपर्क करना चाहिए
  • सुभाष चंद्र बोस के पोते सीके बोस ने दावा किया कि
  • 18 अगस्त 1945 के बाद नेताजी के साथ क्या हुआ इस बारे में जापान को जानकारी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते सीके बोस ने दावा किया है कि 18 अगस्त 1945 को विमान दुर्घटना के बाद नेताजी के साथ क्या हुआ इसके बारे में जापान को जानकारी है। इतना ही नहीं उनके पोते ने ये भी कहा कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों को वापस लाने के लिए भारत को जापानी सरकार से संपर्क करना चाहिए।

बुधवार को सीके बोस ने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जापान में हैं। 2016 में सुषमा स्वराज ने जापान को एक पत्र भी लिखा था और स्पष्ट रूप से कहा था कि जापान की सरकार के पास नेताजी से संबंधित पांच फाइलें थीं। जिनमें से कुछ फाइलों को जारी किया गया, अभी भी तीन फाइले जापानी अधिकारियों के पास हैं।

बोस ने ये भी दावा किया है कि, 18 अगस्त 1945 को विमान दुर्घटना के बाद नेताजी के साथ क्या हुआ, इस बारे में जानकारी जापान के पास है। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया, रूस का कहना है उन्हें अपने आर्काइव में नेताजी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। मुरलीधरन ने कहा, भारत ने रूस से अनुरोध किया था कि क्या नेताजी 1945 से पहले या बाद में रूस में थे या वह अगस्त 1945 में या उसके बाद रूस से चले गए थे, जैसा कि कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है। इस पर रूसी सरकार ने कहा, उन्हें अपने आर्काइव में नेताजी से जु़ड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। 
 

 

Created On :   24 July 2019 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story