Coronavirus in India: दुनिया में सबसे तेजी से 70 लाख लोगों को टीका लगाने वाला देश बना भारत, यहां देखें ताजा अपडेट

Coronavirus in India: दुनिया में सबसे तेजी से 70 लाख लोगों को टीका लगाने वाला देश बना भारत, यहां देखें ताजा अपडेट
हाईलाइट
  • भारत कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ
  • 24 घंटे में मिले 12 हजार नए मरीज
  • भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से 70 लाख लोगों लगाई वैक्सीन
  • वैक्सीन लगाने के मामले में भारत दुनिया में तीसर स्थान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। भारत कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे तेजी से 70 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में देश में कुछ राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, कुछ राज्यों को अभी सुधार करने की जरूरत है। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। 

टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो गया है। एक्टिव केस की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर बीते 24 घंटे के भीतर देश में 12 हजार 923 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, 11 हजार 764 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 108 मरीजों की मौत भी हुई है।

यह भी पढ़ें: सदन से वॉकआउट, पीएम मोदी ने कांग्रेस को क्यों बताया कंफ्यूज पार्टी?

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1 करोड़ 8 लाख 71 हजार 294 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 5 लाख 73 हजार 372 मरीजों स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, 1 लाख 55 हजार 360 मरीजों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 42 हजार 562 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

24 घंटे का अपडेट

 

इन राज्यों में कोरोना से नहीं कोई मौत
देश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। देश के 19 राज्य ऐसे हैं जहां बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। इन राज्यो में अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, उड़ीसा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश शामिल है। 

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 13   4932   62  
2 Andhra Pradesh 845 72  880599 121  7161
3 Arunachal Pradesh 4   16771   56  
4 Assam 1674 214507 17  1086  
5 Bihar 757 257  259234 160  1520
6 Chandigarh 158 10  20670 26  343
7 Chhattisgarh 4073 99  300390 312  3755
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 0   3396   2  
9 Delhi 1177 125  624326   10884
10 Goa 698 52594 64  776
11 Gujarat 1800 240  257968 495  4397  
12 Haryana 824 30  264820 107  3033  
13 Himachal Pradesh 488 33  56600 49  988
14 Jammu and Kashmir 605 12  122502 32  1945
15 Jharkhand 464   117616 42  1081
16 Karnataka 5894 90  925489 322  12244
17 Kerala 64607 217  914847 5745  3920 18 
18 Ladakh 60 9572 130  
19 Lakshadweep 63 10  118 25  0  
20 Madhya Pradesh 1951 36  251121 175  3827
21 Maharashtra 36917 1000  1963946 2421  51390 30 
22 Manipur 49 28  28726 39  373  
23 Meghalaya 164 27  13612 148  
24 Mizoram 22 4359 9  
25 Nagaland 87 11993 88  
26 Odisha 759 11  333220 81  1910  
27 Puducherry 293 14  38423 32  656
28 Punjab 2112 35  167465 180  5675 14 
29 Rajasthan 1450 15  314264 89  2777
30 Sikkim 60 5916 135  
31 Tamil Nadu 4309 19  826504 493  12396
32 Telengana 1825 28  292696 118  1613  
33 Tripura 5 32957 391  
34 Uttarakhand 712 78  94240 113  1673  
35 Uttar Pradesh 3256 50  589771 206  8696
36 West Bengal 4387 109  557208 283  10220
Total# 142562 1051  10573372 11764  155360 108 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   11 Feb 2021 5:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story