Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 30,254 संक्रमित मरीज, 33 हजार ठीक भी हुए

Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 30,254 संक्रमित मरीज, 33 हजार ठीक भी हुए
हाईलाइट
  • 24 घंटे के दौरान 33 हजार 136 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए
  • भारत में 24 घंटे में 30 हजार 254 नए संक्रमित मरीज आए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। 14 दिन से लगातार कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 40 हजार से कम दर्ज किया जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 30,254 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 391 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 33,136 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 

 

 

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में अबतक 98 लाख 57 हजार 29 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 93 लाख 57 हजार 464 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गए हैं। 1 लाख 43 हजार 19 मरीज अबतक इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 56 हजार 546 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 12 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 37 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। 

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 79 4665 61  
2 Andhra Pradesh 5078 158  862895 665  7052
3 Arunachal Pradesh 269 10  16185 22  55  
4 Assam 3527 34  210057 118  1000  
5 Bihar 5501 26  234958 575  1317
6 Chandigarh 815 23  17457 92  300
7 Chhattisgarh 18640 294  234037 1322  3084 16 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 17 3337 2  
9 Delhi 17373 1303  578116 3191  9981 47 
10 Goa 1111 76  47489 144  705
11 Gujarat 13481 146  208867 1338  4160 12 
12 Haryana 10318 368  238374 1365  2710 11 
13 Himachal Pradesh 7575 150  40573 737  803 10 
14 Jammu and Kashmir 4831 18  109002 430  1793
15 Jharkhand 1610 84  108761 273  995  
16 Karnataka 18273 339  870002 1531  11939 11 
17 Kerala 60177 649  601861 5268  2594 32 
18 Ladakh 763 34  8252 60  123  
19 Madhya Pradesh 12947 145  206059 1418  3391
20 Maharashtra 74638 230  1753922 3949  48139 80 
21 Manipur 3057 59  23657 116  322
22 Meghalaya 641 47  11977 50  125
23 Mizoram 192 3836 16  7  
24 Nagaland 610 22  10998 64  68  
25 Odisha 2879 74  318683 405  1802
26 Puducherry 346 21  36479 59  619  
27 Punjab 7091 195  147431 654  5057 21 
28 Rajasthan 16821 900  270650 2193  2528 14 
29 Sikkim 364 4834 24  118  
30 Tamil Nadu 10208 91  775602 1296  11883 13 
31 Telengana 7630 40  268601 609  1493
32 Tripura 352 32310 25  376
33 Uttarakhand 6207 273  74381 445  1351 10 
34 Uttar Pradesh 20091 382  535985 1761  8056 31 
35 West Bengal 23034 247  487171 2913  9010 44 
Total# 356546 3273  9357464 33136  143019 391 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   13 Dec 2020 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story