मिशन गगनयान : इंडियन एयरफोर्स करेगी 10 मेंबर्स को ट्रेन

मिशन गगनयान : इंडियन एयरफोर्स करेगी 10 मेंबर्स को ट्रेन
हाईलाइट
  • 10 मेंबर्स में से अंतिम तीन चुने जाएंगे।
  • मिशन गगनयान के लिए भारतीय वायुसेना 10 क्रू मेंबर्स को प्रशिक्षित करेगी।
  • वायुसेना द्वारा चुने गए दस लोगों की शुरुआती ट्रेनिंग इंडियन एयरफोर्स के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन में होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पहले मानवयुक्त स्पेस मिशन गगनयान के लिए भारतीय वायुसेना 10 क्रू मेंबर्स को प्रशिक्षित करेगी। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाईजेशन ISRO के चैयरमेन के. सिवन ने कहा कि संगठन चाहता है कि गगनयान मिशन के लिए क्रू मेंबर्स को एयरफोर्स प्रशिक्षण दे। सिवन ने बताया की क्रू मेंबर्स के चुनाव की जिम्मेदारी भी भारतीय वायुसेना को ही दी गई है। हालांकि मेंबर्स की ट्रेनिंग देश के अलावा कहां होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। अनुमान है कि इस मिशन पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रधानमंत्री ने 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर यह घोषणा की थी कोशिश है कि 2022 तक एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 

इसरो ने देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसरो ने इस मिशन पर तीन लोगों को भेजने का फैसला किया है। अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले इन तीन लोगों का चुनाव वायुसेना द्वारा प्रशिक्षित 10 मेंबर्स में से किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित अखबार से बातचीत के दौरान इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया कि वायुसेना द्वारा चुने गए दस लोगों की शुरुआती ट्रेनिंग इंडियन एयरफोर्स के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन में होगी। इसके बाद आगे के प्रशिक्षण के लिए मेंबर्स को देश के बाहर भेजा जाएगा। सिवन के अनुसार देश के अलावा ट्रेनिंग कहा होगी यह तय नहीं किया गया है। गौरतलब है कि अगर यह मिशन सफल होगा तो भारत यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Created On :   11 Feb 2019 1:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story