6 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद हामिद अंसारी रिहा, लौटेंगे भारत

6 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद हामिद अंसारी रिहा, लौटेंगे भारत
हाईलाइट
  • 2012 में 33 साल के हामिद को किया था गिरफ्तार
  • कोहाट जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था
  • वाघा बार्डर से किया जा सकता है रिहा

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। छह साल पहले पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी को रिहा पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार के अधिकारी उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते मंगलवार को भारत भेजेंगे। हामिद पर पाकिस्तान में गैर कानूनी रूप से प्रवेश करने का आरोप था।


भारत के मुंबई में रहने वाले हामिद निहाल अंसारी (33) को 2012 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की सेंट्रल जेल में बंद रखा गया। सैन्य अदालत ने उन्हें 2015 में 3 साल की सजा सुनाई थी, जो 15दिसंबर को  पूरी हो गई। हामिद ने अफगानिस्तान के जरिए पाकिस्तान में एंट्री की थी। वो पाकिस्तान अपनी महिला मित्र से मिलने गए थे, जिससे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 


पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने निहाल को कोहाट जिले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अंसारी को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अंसारी को कोर्ट में पेश करते समय पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि उन्होंने हमजा के नाम से नकली पहचान पत्र बनवाया था और अवैध कागजों के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश किया था। अंसारी पर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी विरोध गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। अंसारी को पेशावर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन पर लगे आरोपों को माफ कर दिया गया था।

 

 

 

 

Created On :   17 Dec 2018 11:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story