डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढार और बालाकोट सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

 

 

शनिवार को पाक की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था
इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ-साथ मोर्टार दागे थे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं शनिवार को भी पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर में अकारण गोलीबारी की थी जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। हिमाचल प्रदेश का रहने वाला जवान रोहिन कुमार फॉरवर्ड इलाके में तैनात था।

27 जुलाई की रात पकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के में गोलीबारी की थी। इसके बदले भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दी थीं। इसमें पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए थे और आठ घायल हुए थे।

8 जुलाई को पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस फायरिंग में आज 65 साल की एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि एक शख्स घायल हुआ था। 

22 जून को राजौरी और पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी के इस दौरान भारतीय सेना का जवान दीपक कार्की शहीद हो गया था।

Created On :   6 Aug 2020 3:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story