जम्मू-कश्मीर: घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, घाटी में नहीं थम रहा आतंकवाद

jammu-kashmir-bjp-worker-shot-dead-by-terrorists-at-pulwama
जम्मू-कश्मीर: घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, घाटी में नहीं थम रहा आतंकवाद
जम्मू-कश्मीर: घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, घाटी में नहीं थम रहा आतंकवाद
हाईलाइट
  • जम्मू कश्मीर के पुलवामा की घटना।
  • घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या।
  • पुलिस कर रही है मामले की जांच।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद थम नहीं रहा है, पुलवामा में सोमवार देर रात आतंकवादियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को  घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। मारे गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम शबीर अहमद भट्ट है। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने घटना को देर रात 2:30 बजे अंजाम दिया, वहीं अब तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। आतंकवादी अक्सर राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को अपना निशाना बनाते रहते हैं।


 

Created On :   22 Aug 2018 3:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story