झारखंड : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत

Jharkhand: 6 died of suffocation in septic tank
झारखंड : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत
झारखंड : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत

रांची, 9 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिले में रविवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान 6 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, छह मजदूर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक के अंदर गए थे। मजदूर एक के बाद एक अंदर चले गए और सभी अचेत हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक शख्स राजेश अग्रवाल के घर पहुंचे जहां यह घटना हुई।

इससे पहले, 21 जुलाई को गढ़वा जिले में एक सेप्टिक टैंक में एक पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

Created On :   9 Aug 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story