कानपुर गोलीकांड : जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Kanpur firing: driver blocking police way from JCB arrested
कानपुर गोलीकांड : जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
कानपुर गोलीकांड : जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कानपुर गोलीकांड : जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

कानपुर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मुठभेड़ में मारे गए कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बिकरू गांव में पुलिस का रास्ता रोकने में इस्तेमाल की गई जेसीबी के ड्राइवर राहुल पाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर पुलिस ने अपने जारी बयान में बताया कि 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियुक्त राहुल पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। घटना वाले दिन उसने विकास दुबे के बुलाने पर जेसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोका था।

ज्ञात हो कि बिकरू गांव में 2 जुलाई को दबिश देने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Created On :   17 July 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story