कारगिल विजय दिवस: देशभर में मनाया जा रहा है कारगिल विजय दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस: देशभर में मनाया जा रहा है कारगिल विजय दिवस,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने   युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस कारगिल विजय दिवस: देशभर में मनाया जा रहा है कारगिल विजय दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस पर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को बलिदान स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुन: तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूँ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर कहा भारत हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और बलिदान को सलाम करता है। उन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अत्यंत कठोर परिस्थितियों में बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उनकी वीरता और अदम्य भावना का कार्य भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में हमेशा अंकित रहेगा>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

तीनों सेना प्रमुखों थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक कारगिल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी 

Created On :   26 July 2022 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story