क्या थे पहले ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज में लक्षण, कैसे हुई पहचान? यहां हैं पूरी जानकारी 

भारत में कोरोना का नया वेरिएंट क्या थे पहले ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज में लक्षण, कैसे हुई पहचान? यहां हैं पूरी जानकारी 
हाईलाइट
  • भारत में 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था दक्षिण अफ्रीकी नागरिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी। कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 2 मरीजों की पुष्टि की गई, जिसके बाद सरकार और आम जनता की चिंता बढ़ गई है। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वेरिएंट से ना घबराने की अपील की और कहा कि, गाइडलाइन का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें। आज हम आपको बताएंगे कि, आखिर भारत में पहले ओमिक्रॉन मरीज की पहचान कैसे की गई और उसमें कौन से लक्षण दिखाई दिए।

देश में नए वेरिएंट के पहले मामले कर्नाटक से सामने आए, जिसमें 2 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें पहला मरीज पुरुष है,जिसकी उम्र 66 साल है। वहीं दूसरा मरीज 46 साल का है, जो पेशे से डॉक्टर है। 66 साल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था और कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद प्रशासन में उसे एक होटल में आइसोलेट कर दिया। 23 नवंबर को उसका दोबारा टेस्ट किया गया, वो नेगेटिव आया। इसके बाद 27 नवंबर को 66 साल का पुरुष दुबई के लिए रवाना हो गया। खास बात ये थी कि, इसके संपर्क में आए सभी लोगों की टेस्ट नेगेटिव थी। 

वहीं 46 वर्षीय डॉक्टर जो दूसरे मरीज है। वो एक सरकारी अस्पताल में काम करते है। इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं थी। इन्होंने बहुत ज्यादा थकान, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण की शिकायत की और टेस्ट कराना जरुरी समझा। रिपोर्ट्स की मानें तो, डॉक्टर की CT value यानि कि थ्रेशहोल्ड वैल्यू कम थी, जिसके वजह से उनका सैंपल लैब भेजा गया और इनके संपर्क में आए 5 लोगों का भी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मामलों में CT value कम पाई गई है। यही वजह है कि, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव रिजल्ट को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन पर इनाम
देश भर में 120 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी चुकी है। लेकिन, अब भी कई लोग इसे लगवाने से डर रहे है। इस बीच हम आपको एक ऐसे जिले के बारे में बता रहे है, जहां वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को इनाम दिया जा रहा है। महाराष्ट्र के हिंगोली में नगर परिषद ने लोगों को वैक्सीन के लिए जागरुक करने का अनोखा तरीका निकाला है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, जो भी लोग वैक्सीन की दोनों डोज लेगा उसे एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे पुरुस्कार जीतने का मौका दिया जाएगा। 

Created On :   3 Dec 2021 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story