पीएम मोदी ने लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की, इन वरिष्ठ नेताओं ने भी दी बधाई

लालकृष्ण आडवाणी 94 वां जन्मदिन पीएम मोदी ने लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की, इन वरिष्ठ नेताओं ने भी दी बधाई
हाईलाइट
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जन्मदिन पर बधाई दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के उप प्रधानमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी आज 94 वर्ष के हो गए हैं, इनका जन्म 1927 में अविभाजित भारत के कराची में हुआ था। 80 के दशक में देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी भाजपा के उदय में इन्होंने एक खास भूमिका निभाई थी। बीजेपी के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे और पूर्व डिप्टी पीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट कर बधाई दी है। पार्टी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  और अन्य लोगों ने भी जन्मदिन पर बधाई देते हुए देश और पार्टी में उनके लगातार योगदान की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी विद्वतापूर्ण गतिविधियों और समृद्ध बुद्धि के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।’’ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जन्मदिन पर बधाई देते हुए आडवाणी को एक प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक के रूप में बताया है। वहीं कहा की वह उन नेताओं में हैं जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता और बुद्धि को हर किसी ने स्वीकार किया है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की पहचान हर घर तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए आडवाणी की सरहाना की है। साथ ही उनके लंबे उमर की प्राथना की और कहा कि पुराने नेता पार्टी के लिए एक प्रेरणा हैं।  

 

 


 

Created On :   8 Nov 2021 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story