राहुल गांधी से मिले नितीन राऊत, भाजपा के नाराज नेताओं के साथ यशवंत सिन्हा की बैठक

leader nitin raut met with Congress president rahul gandhi
राहुल गांधी से मिले नितीन राऊत, भाजपा के नाराज नेताओं के साथ यशवंत सिन्हा की बैठक
राहुल गांधी से मिले नितीन राऊत, भाजपा के नाराज नेताओं के साथ यशवंत सिन्हा की बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष नितीन राऊत ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और संगठन में केन्द्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर राहुल ने नया दायित्व संभालने पर राऊत को बधाई दी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितीन राऊत ने पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उन्हें के राजू की जगह यह जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें : दक्षिण चीन सागर पर क्यों अपना अधिकार जताता है चीन?

नितीन राऊत ने राहुल गांधी को दिलाया भरोसा
जानकारी के मुताबिक राहुल ने आज राऊत से कहा कि उन्हें इस पद के लिए अंबेडकरी कार्यकर्त्ता की दरकार थी और उन्हें खुशी है कि आप जैसा पार्टी नेता हमारे पास है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि राऊत के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रमुख बनने से इस समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़ेंगे और पार्टी की ताकत बढ़ेगी। नितीन राऊत ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी करेंगे।

IPL 2018 : अब घर बैठे ले सकेंगे स्टेडियम का मजा, नियमों में हुए बड़े बदलाव

भाजपा के नाराज नेताओं के साथ बैठक करेंगे यशवंत सिंहा
भाजपा से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिंहा ने पार्टी के नाराज नेताओं सहित कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। रविवार को मुंबई में यह बैठक होने वाली है। सूत्रों के अनुसार बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंहा, भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने वाले नाना पटोले, प्रीतिश नंदी, सहित भाजपा के बागी विधायक आशिष देशमुख के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंहा लगातार पार्टी नेतृत्व पर हमले बोल रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर तानाशाही का आरोप लगाते रहे हैं।

Created On :   30 March 2018 4:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story