उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार

Light rain expected in next 24 hours in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार
हाईलाइट
  • राज्य के कई स्थानों में 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं
  • मानसून की धीमी रफ्तार ने उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी को बढ़ा दिया है

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।(आईएएनएस)। मानसून की धीमी रफ्तार ने उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई स्थानों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकार रहेगी। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य के कई और हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शुरुआत में राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक होंगी। इसके बाद कई अन्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

आगरा का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, फैजाबाद का 26 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Created On :   3 Aug 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story