लॉकडाउन : दिल्ली में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति से छूट का आदेश रद्द

Lockdown: Exemption order from supply of everyday items canceled in Delhi
लॉकडाउन : दिल्ली में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति से छूट का आदेश रद्द
लॉकडाउन : दिल्ली में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति से छूट का आदेश रद्द
हाईलाइट
  • लॉकडाउन : दिल्ली में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति से छूट का आदेश रद्द

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े संस्थानों/आपूर्तिकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान आंशिक छूट दी गई थी। अपने ही आदेश को वापस लेने संबंधी जानकारी भी दिल्ली पुलिस आयुक्त के स्टाफ आफिसर विक्रम के. पोरवाल ने मीडिया को दी है।

डीसीपी विक्रम के. पोरवाल ने आईएएनएस से कहा, सुबह के वक्त जारी आदेश में कई ई-कामर्स रिटेलर्स, डॉ. लाल पैथ लैब, नीड्स सुपरमार्ट, इजीडे, बिग बाजार, कुछ कोरियर कंपनियों, अमेजन, फ्लिपकार्ट, 24सेवन, जोमैटो को लॉकडॉउन के दौरान भी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति/काम करने की इजाजत दी गई थी। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

यह निर्णय अचानक क्यों लिया गया, इसका जवाब दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है। डीसीपी पोरवाल ने कहा, नए आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। पुराना आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। साथ ही इस बाबत दिल्ली पुलिस के तमाम अफसर कर्मचारियों व अन्य संबंधित यूनिट्स को भी अवगत कराया जा रहा है।

Created On :   26 March 2020 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story