20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग आज, सांसद बनने 1279 प्रत्याशी मैदान में

Lok sabha Election 2019 in 20 states and 91 seats of India
20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग आज, सांसद बनने 1279 प्रत्याशी मैदान में
20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग आज, सांसद बनने 1279 प्रत्याशी मैदान में
हाईलाइट
  • 37 संसदीय सीटें अतिसंवेदनशील घोषित
  • सात चरणों में हो रहा है लोकसभा चुनाव
  • सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर गुरुवार को लोकसभा का चुनाव हो रहे हैं। इस बार सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2019 का ये पहचा चरण है। चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। देश भर की 91सीटों पर 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 559 प्रत्याशी निर्दलीय हैं, जबकि 89 महिला उम्मीदवार भी इस बार चुनाव  लड़ रही हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। आजादी के बाद देश में 17वीं बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव आयोग ने 37 संसदीय सोटों को अति संवेदनशील घोषित किया है। जिन 91 सीटों पर गुरुवार को मतदान है, 2014 में उनमें सबसे ज्यादा स्थानीय पार्टियों ने जीत दर्ज की थी, दूसरे नंबर पर एनडीए और तीसरे नंबर पर यूपीए रहा था। इन सीटों पर अन्य को 49, एनडीए को 35 तो यूपीए को 7 सीटें मिलीं थीं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर आज चुनाव?
गुरुवार को उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की सभी 25, असम की 5, ओडिशा की 4, छत्तीसगढ़ की 01, जम्मू कश्मीर की 02, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल की 2, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, नगालैंड-मिजोरम की 01-01, सिक्किम-त्रिपुरा की 01-01, उत्तराखंड की सभी 5, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की 01-01 और पश्चिम बंगाल की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान है।

Created On :   10 April 2019 6:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story