- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Madhya Pradesh Covid19 outbreak Update Coronavirus Deaths New Cases Bhopal, Indore, Ujjain Total Corona patients
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19: मप्र में कोरोना से अब तक 72 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 1400 पार

हाईलाइट
- मध्य प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 1400 के पार
- अब तक कोरोना के 131 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अब तक कोविड-19 के 72 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 1407 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1407 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 131 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
लॉकडाउन: देश में आज से शुरू हो जाएंगे ये कामकाज, लिस्ट में देखिए किसे मिली छूट
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इंदौर में 50, उज्जैन व भोपाल में छह-छह, खरगोन में तीन और देवास में पांच व छिंदवाड़ा और मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 71 और भोपाल से 31 हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस: मप्र में निजी चिकित्साकर्मियों का भी होगा 50 लाख का बीमा
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र में 16 दिन पैदल चलकर ड्यूटी पर पहुंचा पुलिस जवान
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र: बुजुर्ग को ठेले पर ले जा रहे थे अस्पताल, पुलिस वाले ने देखा तो...
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का गृह मूल्यांकन 22 अप्रैल से
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus: मप्र में मरीजों की संख्या हुई 1115, इंदौर में 100 से ज्यादा नए मामले