डॉक्टर ने रात में घोषित किया मृत, सुबह पोस्टमार्टम रूम में जिंदा मिला मरीज

Madhya Pradesh: Man who was declared dead by doctors, found alive
डॉक्टर ने रात में घोषित किया मृत, सुबह पोस्टमार्टम रूम में जिंदा मिला मरीज
डॉक्टर ने रात में घोषित किया मृत, सुबह पोस्टमार्टम रूम में जिंदा मिला मरीज
हाईलाइट
  • डॉक्टरों की गलती मान रहा अस्पताल प्रशासन
  • मध्य प्रदेश के सागर की घटना
  • लापरवाही की जांच के निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के नागरिक अस्पताल में अस्पताल में डॉक्टरों ने जिस मरीज को गुरुवार रात के समय मृत घोषित कर दिया, वह सुबह जिंदा मिला।  

मरीज को उस समय जिंदा पाया गया, जब शुक्रवार को उसे पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा था। घटना प्रदेश के सागर जिले के डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल की है। अस्पताल प्रशासन ने इसे डॉक्टरों की लापरवाही बताया है और कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के सीएमओ ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. आरएस रोशन ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, जिसकी जांच की जा रही है। जानकारों का मानना है कि न्यूमोनिया के कुछ मामलों में ऐसा होता है, जब दिल की धनकड़ बंद हो जाने पर डॉक्टर मरीज को मृत घोषित कर देते हैं, वह मरीज बाद में जिंदा मिलता है।
 

Created On :   21 Jun 2019 5:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story