महाराष्ट्र : नक्सली कमांडर ने एके-47 के साथ समर्पण किया

Maharashtra: Naxalite commander surrenders with AK-47
महाराष्ट्र : नक्सली कमांडर ने एके-47 के साथ समर्पण किया
महाराष्ट्र : नक्सली कमांडर ने एके-47 के साथ समर्पण किया
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र : नक्सली कमांडर ने एके-47 के साथ समर्पण किया

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 28 फरवरी (आईएएनएस)। साढ़े नौ लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर ने शुक्रवार को गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर ने एके-47 राइफल और 35 कारतूस भी सौंपा।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नक्सली की पहचान विलास उर्फ दसरू के. कोल्हा के रूप में की गई है। कोल्हा के खिलाफ 149 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह उत्तर गढ़चिरौली कमांडर के रूप में काम कर रहा था।

कोल्हा, राज्य पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। वह दो दशक से ज्यादा समय तक पुलिस से बचने में कामयाब रहा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कोल्हा (44) ने 24 साल बाद विद्रोह छोड़ने का फैसला किया और पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Created On :   28 Feb 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story