मन की बात: पीएम ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 2023 की चुनौतियों पर भी चर्चा की

साल का आखिरी एपिसोड मन की बात: पीएम ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 2023 की चुनौतियों पर भी चर्चा की
हाईलाइट
  • अगला एपिसोड 2023 का पहला कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की आहट के बीच आज मन की बात की, पीएम का मन की बात का ये एपीसोड साल का आखिरी एपिसोड था। रविवार सुबह 11 बजे मासिक रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। यह मन की बात" का 96वां एपिसोड था, इसके बाद का मन की बात का एपिसोड साल 2023 का पहला प्रोग्राम होगा। 

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।। पीएम ने कोरोना को लेकर सतर्कता और सावधानी बरतने को कहा।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में 2022 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 2023 की चुनौतियों पर भी चर्चा की।

UN ने "नमामि गंगे मिशन" को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। यह और भी खुशी की बात है कि दुनिया भर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है

न की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का खास ख्याल रखना है 

Created On :   25 Dec 2022 8:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story