- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Manoj Sinha targets Priyanka Gandhi and congress
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका की नियुक्ति से यूपी में कोई फर्क नहीं, आम चुनाव जीतेगी बीजेपी - मनोज सिन्हा

हाईलाइट
- मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रियंका गांधी की एंट्री से लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा।
- मनोज सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।
- बुधवार को कांग्रेस ने प्रियंका को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं होगा। बुधवार को कांग्रेस ने प्रियंका को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रियंका के आने से भले ही दिल्ली में हलचल पैदा हो गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। मनोज सिन्हा यूपी के गाजीपुर से लोकसभा सांसद हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस डर चुकी है। मनोज सिन्हा ने कहा, सपा और बसपा के गठबंधन से कांग्रेस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। ऐसे में प्रियंका को महासचिव नियुक्त कर पार्टी सुर्खियां पाना चाहती है, क्योंकि राज्य में कांग्रेस का बुरा हाल है।
मनोज सिन्हा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, प्रियंका वाड्रा को दिल्ली में महासचिव बनाया गया है। वहीं आपलोग यहां इसकी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिस क्षेत्र का भार उन्हें दिया गया है, वहीं के लोग उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। इससे लोकसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मनोज सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल ने अमेठी में एक रैली के दौरान पीएम मोदी को असभ्य बताया था। इसपर सिन्हा ने कहा कि इस तरह की भाषा पंचायत चुनावों में भी नहीं इस्तेमाल की जाती है। उनकी भाषा निंदनीय है।
किसानों की कर्जमाफी को लेकर सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को ठग रही है। सिन्हा ने कहा, ऐसे किसानों के कर्जमाफ किए जा रहे हैं, जिनके पास 18 एकड़ तक जमीन हैं। उन लोगों का नाम भी किसानों के लिस्ट में नहीं है। वह केवल अपने लोगों के ही कर्जमाफ कर रहे हैं, जो कि धोखा है। नारा देकर वोट लेना कांग्रेस पार्टी का चरित्र रहा है और वोट मिलने के बाद वह सबकुछ भूल जाते हैं।
Union minister Manoj Sinha: Farm loan waiver is just an eyewash. It has become a joke. Those who didn't take any loan have been included in lists of farm loan waiver. Had there not been upcoming elections, Congress would have simply said that they never made the announcement. pic.twitter.com/wyefMntPU7
— ANI (@ANI) January 24, 2019
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एक अलग लेवल पर लड़ा जाएगा। सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने 22 करोड़ लोगों की जिन्दगी को सुधार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की डेवलपमेंट पॉलिसीज लोगों की काफी मदद कर रही है।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: रैली कर रहे अमित शाह की तबियत फिर खराब, बंगाल से दिल्ली लौटे
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा में भविष्य नहीं, कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं BJP के पांच विधायक- CM कमलनाथ
दैनिक भास्कर हिंदी: छिंदवाड़ा: कर्ज माफी की शर्तों में किसान को उलझा रही सरकार, भाजपा ने किया प्रदर्शन
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवसेना का भाजपा पर तीखा निशाना, कहा- साथ छोड़ने वाला हो जाता है राष्ट्रविरोधी