राष्ट्र​पति कोविंद और पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

Many leaders including President Kovind greeted Chhath festival
राष्ट्र​पति कोविंद और पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं
राष्ट्र​पति कोविंद और पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि दीपावली के छवें दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। इस दिन को भारत में छठ पर्व के नाम से जाना जाता है, जो बिहार का प्रसिद्ध हिंदू त्‍योहार है। इस त्‍योहार को षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है, जिस कारण इसे सूर्य षष्ठी व्रत या छठ कहा गया है, जो कि आज है।  

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, छठ पूजा पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महापर्व छठ के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देव अपनी ऊर्जा एवं आभा से हम सबको सदैव आलोकित रखें और हमारा देश सफलता एवं समृद्धि के नित नए सोपान चढ़ता रहे।

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप सब लोगन के हमरे ओर से "छठ" के बहुत बहुत बधाई, छठी मईया आप सब लोगन के हर तरह से कल्याण करें। आप सब पर उनकर किरपा बनल रहे। जय छठी मईया।

सोनिया गांधी ने भी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और व्रत करने वाले लोगों के प्रति विशेष सम्मान भाव जाहिर किया। उन्होंने भगवान सूर्य और छठ मैया से सभी को सुख, शांति, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, लोक आस्था और प्रकृति पूजा का महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं फेसबुक पर लिखा, भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से आपके समस्त परिवार को नई खुशियां प्रदान करें। यह पर्व हमें प्रकृति और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की भी प्रेरणा देता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। हिंदी में ट्वीट कर उन्होंने कहा, प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। छठ पर्व हम सभी को ठेकुआ की मिठास समाज में फैलाने और प्रकृति को बचाने की प्रेरणा दे।

Created On :   2 Nov 2019 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story