पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी का साथी दीपक कुलकर्णी कोलकता में गिरफ्तार 

Mehul Choksis  associate  Deepak  arrested by ED in Kolkata
पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी का साथी दीपक कुलकर्णी कोलकता में गिरफ्तार 
पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी का साथी दीपक कुलकर्णी कोलकता में गिरफ्तार 
हाईलाइट
  • CBI और ईडी ने संयुक्त कार्रवाई की
  • ईडी (इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट) ने किया गिरफ्तार
  • दीपक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले मेहुल चोकसी के साथी दीपक कुलकर्णी को ईडी (इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट) ने गिरफ्तार किया है। हांग-कांग से कोलकाता आए दीपक को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। कुलकर्णी मेहुल चोकसी की हांग-कांग में स्थित डमी कंपनी का निदेशक था। इससे पहले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) और ईडी ने संयुक्त कार्रवाई कर दीपक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

इससे पहले सितंबर में मेहुल चोकसी ने कहा था कि ईडी द्वारा उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। चोकसी ने खुद को छोटे देश का होने के कारण आसान टारगेट बताया था। चोकसी ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक फर्जीवाड़े में मीडिया ट्रायल का शिकार बताया था।

चोकसी ने कहा था कि जांच एजेंसियों को भटकाने में पंजाब नेशनल बैंक का भी हाथ है। उनकी कंपनी को जांच पड़ताल किए बिना ही दोषी मान लिया गया है। बता दें कि पीएनबी घोटाले का मास्टमाइंड मेहुल चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ देश छोड़कर भागा था। चोकसी इस समय एंटीगुआ की नागरिकता लेकर वहीं  रह रहा है। भारत की सरकार एंटीगुआ पर चोकसी के निर्वासन के लिए दबाव बना ही है, लेकिन इसका कुछ खसर असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। 
 

Created On :   6 Nov 2018 11:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story