मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त, निरुपम को किया रिप्लेस

Milind Deora appointed new Mumbai Congress chief
मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त, निरुपम को किया रिप्लेस
मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नियुक्त, निरुपम को किया रिप्लेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को सोमवार को संजय निरुपम की जगह मुंबई कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। करीब एक महीने पहले देवड़ा ने संजय निरुपम पर निशाना साधते हुए मुंबई कांग्रेस कमेटी में एकता की कमी बताई थी जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है। मिलिंद पूर्व तेल मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे है और उन्हें कांग्रेस प्रमुख का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिलिंद देवड़ा की नियुक्ती की है। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष संजय निरुपम के योगदान की भी सराहना की। हालांकि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम से टिकट दिया गया है। 2014 के चुनावों में निरुपम उत्तरी मुंबई से भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गए थे। दो बार राज्यसभा के सदस्य और इससे पहले शिवसेना के साथ रहे निरुपम को मार्च 2017 में मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

मिलिंद देवड़ा ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद इसके लिए सोनिया और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। मिलिंद देवड़ा ने कहा कि "मैं सोनिया जी और राहुल जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इतने महत्वपूर्ण समय में यह जिम्मेदारी दी। मुंबई विविधता का शहर है, हम सभी को एक साथ लेकर मुंबईकरों के लिए एक सकारात्मक एजेंडा पेश करेंगे।"

फरवरी में, देवड़ा ने निरुपम का नाम लिए बिना कहा था कि देश की आर्थिक और सांस्कृतिक शहर मुंबई में हमें लोगों को साथ लाने की जरूरत है। मुंबई कांग्रेस सांप्रदायिक राजनीति के लिए एक क्रिकेट पिच नहीं बन सकती है, जिसमें नेता एक दूसरे के खिलाफ खड़े किए जाएं।

उन्होंने कहा था कि "जो हो रहा है उससे मैं निराश हूं- और पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के मेरे रुख से अवगत है। हालांकि मुझे केंद्रीय नेतृत्व और हमारी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर पूर्ण विश्वास है। विशेष तौर पर मुंबई में, जहां कांग्रेस का जन्म हुआ।"
 

Created On :   25 March 2019 5:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story