- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Milind Deora resigned as Mumbai Congress president after meeting Rahul Gandhi
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा पद

हाईलाइट
- लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में जारी है इस्तीफा देने का सिलसिला
- मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दिया
- आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का भी सुझाव दिया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। रविवार (7 जुलाई) को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का भी सुझाव दिया है। यह समिति राज्य कांग्रेस का नेतृत्व करेगी।
Mumbai Congress President Milind Deora tenders his resignation from his post. He has also proposed a three member panel to lead Mumbai Congress for the upcoming Maharashtra Assembly elections. (file pic) pic.twitter.com/aPmfaF1LCt
— ANI (@ANI) July 7, 2019
मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि, वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं। देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाली एक अस्थायी समिति गठित करने की भी सिफारिश की है।
उन्होंने ये भी कहा कि, मैं मुंबई कांग्रेस को दिशानिर्देश देना और एकजुट करना जारी रखूंगा। देवड़ा के कार्यालय से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, बीजेपी-शिवसेना का मुकाबला करना और 'वंचित बहुजन आघाडी के प्रभाव को अस्वीकार करना एक चुनौती है। बता दें कि, देवड़ा ने 26 जून को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
खबरों के मुताबिक, मिलिंद देवड़ा दिल्ली आ रहे हैं और कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं भावी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की चिंता और बढ़ गई है। गौरतलब है कि, 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देवड़ा को मुंबई कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया था। शनिवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी भी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका गए कुमारस्वामी की सरकार खतरे में, कांग्रेस-JDS के 11 विधायकों ने दिया इस्तीफा
दैनिक भास्कर हिंदी: अमरिंदर ने की युवा को कांग्रेस की कमान सौंपने की वकालत, कहा - देश को युवा नेता की जरूरत
दैनिक भास्कर हिंदी: गुजरात : क्रॉस वोटिंग के बाद दो विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस, कहा - राहुल ने धोखा दिया
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे -वडेट्टीवार
दैनिक भास्कर हिंदी: इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया, रस्सी से बांधा; कांग्रेस MLA नितेश राणे गिरफ्तार