IIT बॉम्बे को पीएम मोदी ने दी सौगात, एक हजार करोड़ की आर्थिक सहायता का ऐलान

IIT बॉम्बे को पीएम मोदी ने दी सौगात, एक हजार करोड़ की आर्थिक सहायता का ऐलान
हाईलाइट
  • IIT मुंबई के 56 वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।
  • मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
  • सेंटर फॉर एन्वॉयरामेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग का उद्घाटन करेंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IIT मुंबई के 56 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी बॉम्बे को एक हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। आईआईटी बॉम्बे के 56वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने छात्रों को हीरा बताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में आईआईटी ग्रेजुएट्स ने बहुत अहम भुमिका निभाई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को आईआईटी और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी डिग्री प्रदान की। ‘दीक्षांत समारोह के बाद प्रधानमंत्री आईआईटी-मुंबई में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग के नए भवन और सेंटर फॉर एन्वॉयरामेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग का उद्घाटन करने पहुंचे। 

 

 

 

 

 

 

 

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने परियोजना प्रस्तावकों की ओर से पर्यावरण मंत्रालय को सौंपे जाने वाले प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने, निगरानी करने और प्रबंधन के लिए एक एकल खिड़की सुविधा शुरू की। पीएम ने विश्व जैव ईंधन दिवस के मौके पर ‘परिवेश’ शुरू किया। परिवेश एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए एकल खिड़की सुविधा है। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को विकसित किया गया है। इसमें न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की भावना भी शामिल है।
 

 

Created On :   11 Aug 2018 5:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story