मोदी ने अम्फान प्रभावित ओडिशा का हवाई सर्वे किया

Modi conducts aerial survey of Amfan affected Odisha
मोदी ने अम्फान प्रभावित ओडिशा का हवाई सर्वे किया
मोदी ने अम्फान प्रभावित ओडिशा का हवाई सर्वे किया

भुवनेश्वर, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के तटीय जिलों में चक्रवात अम्फान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वे किया।

उनके साथ राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी थे, जबकि केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी ने एक अलग हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी।

प्रधानमंत्री चक्रवात की स्थिति और प्रभावित जिलों में राहत के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वह यहां भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर समीक्षा बैठक लेंगे।

ओडिशा तट को पार करने और पश्चिम बंगाल तट पर बुधवार को दस्तक देने के बाद चक्रवात ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में तबाही का मंजर छोड़ा है।

चक्रवात के कारण 89 ब्लॉकों में 44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले, मोदी ने ट्वीट किया था, मेरे विचार ओडिशा के लोगों के साथ हैं क्योंकि राज्य चक्रवात अम्फान के प्रभाव खिलाफ बहादुरी से लड़ रहा है। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। मैं जल्द से जल्द हालात सामान्य होने की प्रार्थना करता हूं।

ओडिशा आने से पहले, प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और स्थिति की समीक्षा के बाद तत्काल सहायता के लिए 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की।

Created On :   22 May 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story