मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दो केंद्र शासित प्रदेशों का होगा विलय

Modi government plans to merge daman and diu and dadra and nagar haveli
मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दो केंद्र शासित प्रदेशों का होगा विलय
मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दो केंद्र शासित प्रदेशों का होगा विलय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार दो केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव और दादर और नगर हवेली को एक केंद्र शासित प्रदेश करने वाली है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को लोकभा में कहा कि इस संबंध में अगले हफ्ते एक बिल पेश किया जाएगा। 

जम्मू- कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित करने के फैसले के तीन महीने बाद मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। लोकसभा में मेघवाल ने कहा कि दमन व दीव और दादर और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक 2019 अगले हफ्ते के लिए प्रस्तावित किया गया है। 

इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के निकट पश्चिमी तट पर स्थित दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय से बेहतर प्रशासन मिल सकेगा। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 35 किमी की दूरी है। दोनों प्रदेशों में अलग-अलग सचिवालय हैं। दादरा और नगर हवेली में एक जिला और दमन व दीव में दो जिले हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 9 हो गई है। अब दो केंद्र शासित प्रदेशों का मर्जर होने से 8 केंद्र शासित प्रदेश हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इसी साल पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद संसद में जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पेश किया था। इस बिल के पारित होने के बाद जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त हो गया। वहीं दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। 


 

Created On :   23 Nov 2019 2:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story