- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Modi govt announced portfolios of 57 ministers, Portfolio distribution, list of Union ministers
दैनिक भास्कर हिंदी: मंत्रियों को मिले विभाग : शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, सीतारमण को वित्त मंत्रालय
हाईलाइट
- अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय
- निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन मंत्रालय
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।
Cabinet portfolios announced. Rajnath Singh new Defence Minister, Amit Shah now Home Minister, Nirmala Sitharaman Finance Minister and S Jaishankar new External Affairs Minister. pic.twitter.com/bCz1KdLrYj
— ANI (@ANI) May 31, 2019
रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्री, थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री बनाया गया है।
Cabinet portfolios: Rajnath Singh to be the Minister of Defence, Amit Shah to be the Minister of Home Affairs, Nitin Gadkari has been given the Ministry of Raod Transport & Highways and Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises. (file pics) pic.twitter.com/YqpNWVBbv8
— ANI (@ANI) May 31, 2019
डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री और प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है।
General (Retd) VK Singh to be the MoS in the Ministry of Road Transport & Highways, Ramdas Athwale to be the MoS in the Ministry of Social Justice & Empowerment, Anurag Thakur to be the MoS in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs. pic.twitter.com/dyxxIu19Rc
— ANI (@ANI) May 31, 2019
मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट....
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी- परिवहन मंत्रालय
4. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय
6. राम विलास पासवान- खाद्य मंत्रालय
7. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और पंचायती राज मंत्रालय
8. रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्रालय
9. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण
10. एस. जयशंकर- विदेश मंत्रालय
11. रमेश पोखरियाल निशंक- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय
12. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय मंत्रालय
13. अर्जुन मुंडा- जनजाति विभाग
14. डीवी सदानंद गौड़ा- रसायन एवं उर्वरक
15. डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
16. प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
17. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय
18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्रालय
19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
20. प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्रालय
21. महेंद्र नाथ पांडेय- कौशल विकास
22. अरविंद सावंत- भारी उद्योग मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह- पशुपालन और मत्स्य पालन
24. गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्रालय
(राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार)....
25. संतोष गंगवार- श्रम एवं नियोजन मंत्रालय
26. राव इंद्रजीत सिंह- योजना मंत्रालय, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन
27. श्रीपद नाईक- रक्षा राज्य मंत्री एवं आयुर्वेद और योगा
28. जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर विकास, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय
29. किरण रिजिजू- युवा एवं खेल मंत्रालय
30. प्रह्लाद सिंह पटेल- संस्कृति और पर्यटन
31. आरके सिंह- बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता
32. हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास और नागरिक उड्डयन, वाणिज्य एवं उद्योग
33. मनसुख मंडावतिया- जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक
राज्य मंत्री....
34. फग्गन सिंह कुलस्ते- इस्पात मंत्री
35. अश्विनी चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
36. जनरल (रिटायर) वीके सिंह- सड़क, परिवहन और राजमार्ग
37. कृष्ण पाल गुज्जर- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
38. दानवे रावसाहेब दादाराव- उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
39. जी. किशन रेड्डी- गृह राज्य मंत्री
40. पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि एवं किसान कल्याण
41. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
42. साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास
43. बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
44. संजीव कुमार बलियान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
45. धोत्रे संजय शमराव- मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
46. अनुराग सिंह ठाकुर- वित्त और कॉरपोरेट
47. सुरेश अंगादि- रेलवे
48. नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री
49. वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य
50. रेणुका सिंह- आदिवासी मामलों की मंत्री
51. सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग
52. रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
53. प्रताप चंद्र सारंगी-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन
54. कैलाश चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण
55. देबाश्री चौधरी- महिला एवं बाल विकास
56. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम
57. रतन लाल कटारिया- जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 503 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (26 मई 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503 अंक यानी कि 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 54,252 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 144.35 अंक यानी कि 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 16170.15 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 755.40 अंकों की बढ़त के साथ 35094.90 पर समाप्ती दी। इंडिया विक्स 10.72% नीचे हो 22.57 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयर हरे रहे जो व्यापक खरीदारी दर्शाते हैं। क्षेत्र विशेष में आईटी, मेटल तथा बैंक सूचकांकों में 1 से 3 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि आयल एवं पावर सेक्टर में बिक्री देखी गयी। निफ्टी के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, अपोलो हॉस्पिटल तथा एसबीआई में सर्वाधिक बढ़त रही तथा यूपीएल, डिविज लैब, अडानी पोर्ट तथा सिप्ला में सबसे अधिक गिरावट रही।
निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्रों में तेजी के ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने पिछली होरिजेंटल लाइन पर सपोर्ट ले ऊपर का रुख दिखाया है एवं 16410 का स्तर पार करने के बाद नयी खरीदारी दिख सकती है। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 9 दिनों के मूविंग एवरेज के ऊपर क्लोजिंग दी है जो एक उछाल का संकेत दे रही है।
मोमेंटम इंडिकेटर एमएडीसी एवं स्टॉकिस्टिक पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं तथा दैनिक चार्ट पर ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी दिखाई है जो निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी का सपोर्ट 15900 है तथा 16300 लघु अवधि का अवरोध है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 34400 तथा सपोर्ट 35500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 315 अंक की बढ़त के साथ 54,065 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 91 अंक की तेजी के साथ 16,117 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मोदी की सेना में 57 सिपाही, अमित शाह को मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दैनिक भास्कर हिंदी: कई देशों में भारत के राजदूत रहे जयशंकर मोदी सरकार में बने मंत्री
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र को लेकर मोदी की सोशल इंजीनियरिंग, चार अंचल से चार वर्गों को साधा
दैनिक भास्कर हिंदी: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अध्यादेश लाकर खारिज किया '13 प्वाइंट रोस्टर'
दैनिक भास्कर हिंदी: किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी कैबिनेट ने बढ़ाया खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य