इन प्रदेशों में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए आपके प्रदेश में कब होगी मानसून की आमद

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत इन प्रदेशों में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए आपके प्रदेश में कब होगी मानसून की आमद
हाईलाइट
  • मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी के बीच सुकून देने वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के 27 मई तक केरल पहुंचने के आसार हैं। देश में सामान्य तौर पर मानसून की शुरुआत केरल में 1 जून से होती है। अबकी बार समय से पहले ही मानसून आने से लोगों को राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते देश में कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो मप्र में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। छत्तीसगढ़ में दस दिन पहले ही मानसून आने का आसार है। सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 15-16 जून तक आता है लेकिन इस बार 7 जून तक आने की संभावना है। 

जिससे लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, केरल, असम और मेघालय में बारिश होने का अनुमान लगाया है। इन दिनों चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगर बारिश होती है, तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली में रिकॉर्ड दर्ज किया गया पारा

दिल्ली के लोगों को इन दिनों काफी तपिश झेलनी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी में लोग परेशान है। मुंह को ढंक कर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बीते रविवार को भीषण गर्मी और लू के कारण कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

दिल्ली में इस साल देश के किसी भी हिस्सों की अपेक्षा जबरदस्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यूपी के बांदा में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि इन सभी के बीच सुबह ही दिल्ली में मौसम ने करवट बदली हल्का बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

भीषण गर्मी से जले पेड़

भीषण गर्मी से आम जनजीवन ही नहीं बल्कि पेड़ पौधे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। राजस्थान में तो भीषण लू का कहर जारी है। जिसकी वजह से बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। हालांकि आग जंगल के कारण लगी थी। अक्सर गर्मियों में पेड़ों के आपस में टकराने से आग लग जाती है। बढ़ते तपिश के कारण तो जोधपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव तक करान पड़ा है। 

Created On :   16 May 2022 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story