Bhopal Metro: कल की रफ्तार के लिए आज थमे पहिए, विकास के रास्ते की अड़चन बना ट्रैफिक, मेट्रो ने कैसे बढ़ाई भोपालियों की दिक्कत?
- भोपाल में मेट्रो का काम जोरों पर
- विकास की राह पर भोपाल लेकिन लोग ट्रैफिक से परेशान
- सफर करने में झेली पड़ रही मुश्किल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो का काम जोरों-शोरों पर है। आने वाले दिनों में लोग आसानी से सफर का कर पाएंगे। आने-जाने का समय बचेगा और ट्रैफिक की समस्या भी कम हो जाएगी। लेकिन इस विकास के रास्ते के बीच एक बड़ी चुनौती आ कर खड़ी हो गई है। वो है ट्रैफिक. कल की रफ्तार के लिए गाड़ियों के पहिए आज थम गए हैं। एक ओर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं तो दूसरी तरफ कंस्ट्रक्शन के लिए इस्तेमाल की जा रही बड़ी-बड़ी मशीनों ने लोगों का सफर मुश्किल बना दिया है।
आने-जाने में दिक्कत
पहले जहां लोगों को काम पर जाने के लिए 20 मिनट का समय लगता था आज 40 से 50 मिनट लगते हैं। सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं बल्कि धूल मिट्टी ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हमने भी एक ई रिक्शा चालक से बात और उनकी परेशानी के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि लोगों को मुश्किल तो हो रही है लेकिन यह काम लोगों के लिए ही हो रहा है।
विकास की राह पर भोपाल
ऐसा नहीं है कि आम लोगों की समस्या से मेट्रो के काम में जुटे संस्थान अनजान हैं। ये उनकी मजबूरी है कि शहर की सूरत बदलने वाले इस काम के लिए उन्हें लोगों को मुश्किल में डालना ही पड़ता है। हालांकि उनकी कोशिश यही है कि कम से कम समस्या में ये काम पूरा हो जाए। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में लोगों की यात्रा से जुड़ी परेशानियां कम हों और लोग सफर का मजा ले सकें। ये भी कहा ही जाता है कि विकास की कीमत हमेशा मौजूदा पीढ़ी को ही चुकानी पड़ती है।
Created On :   20 Aug 2025 4:23 PM IST