Attack On Rekha Gupta: 'बहुत ही कायराना हमला किया गया', सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर भड़कीं बांसुरी स्वराज, विजेंद्र गुप्ता ने क्या कहा?

बहुत ही कायराना हमला किया गया, सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर भड़कीं बांसुरी स्वराज, विजेंद्र गुप्ता ने क्या कहा?
  • बांसुरी स्वराज ने की सीएम पर हुए हमले की निंदा
  • विजेंद्र गुप्ता ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
  • सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त) को हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बहुत ही कायराना हमला किया गया है। मालूम हो कि, सीएम गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के वक्त हमला हुआ। बताया जा रहा है कि, हमलावर खुद को शिकायतकर्ता बता कर पहुंचा था और अचानक अटैक कर दिया। पुलिस ने हमलावर को दबोच लिया है। दूसरी ओर सीएम को हॉस्पिटल ले जाया गया है।

विजेंद्र गुप्ता की प्रतिक्रिया

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पूरी तरह से ठीक हैं।

बांसुरी स्वराज का रिएक्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बहुत ही कायराना हमला किया गया है। दिल्ली की जनता के लिए उन्होंने जो अथक प्रयास किए हैं, इस हमले से उनमें कोई बाधा नहीं आएगी। भाजपा इस हमले की निंदा करती है।

रेखा गुप्ता को मिली थी जान से मारने की धमकी

कुछ समय पहले सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली थी और इसके बाद ही गृह मंत्रालय ने सीएम को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी। ये सुरक्षा उनके शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद ही लागू की गई थी। भारत में जेड श्रेणी की सुरक्षा लोगों को खतरे के लेवल के बेसिस पर मिलती है। ये पीएम, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक जैसे कई लोगों को दिया जाता है। जेड कैटेगरी के कवर में 22 से 25 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इसमें पीएसओ के साथ-साथ एसकॉर्ट्स, वॉचर्स और गार्ड्स शामिल होते हैं जिनके पास हथियार होते हैं। इससे पहले दिल्ली की सीएम आतिशी और शीला दीक्षित को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

Created On :   20 Aug 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story