कांग्रेस नेता बोले- सत्ता की भूखी भाजपा क्या है ? पार्टी या बकासुर

MP: Cong equates BJP with mythological demon Bakasur, calls it power hungry party
कांग्रेस नेता बोले- सत्ता की भूखी भाजपा क्या है ? पार्टी या बकासुर
कांग्रेस नेता बोले- सत्ता की भूखी भाजपा क्या है ? पार्टी या बकासुर
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने बकासुर से की भाजपा की तुलना

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लगातार हमलावर है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने बुधवार को भाजपा की तुलना बकासुर राक्षस की है। थोरात ने कहा, बीजेपी बकासुर की तरह "सत्ता की भूख" है। मालूम हो कि बकासुर महाभारत में एक राक्षस था जिसे खूब भूख लगती थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके साथ देश के अन्य राज्यों में भी उनकी सरकारें है, लेकिन उनकी सत्ता की भूख कम नहीं हो रही है और जहां कहीं भी राज्यों में विपक्षी सरकार है, वे उन्हें अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ऐसी सत्ता की भूखी पार्टी है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा क्या है?" पार्टी या "बकासुर",

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में थोरात ने कहा, बीजेपी की नजर कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने पर जमी हुई हैं, लेकिन यहां ऐसा करना पाना संभव नहीं है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार सेफ है। प्रदेश की कुल 230 सीटों में कांग्रेस के पास 122 सीटें है। जिसमें बसपा, सपा और अन्य दलों के विधायक भी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्यकता होती है और वर्तमान में कांग्रेस के पास 122 सीटे हैं। 

 

Created On :   24 July 2019 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story