- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Mumbai rains LIVE updates: schools closed today, water-logging in many areas, trains, Buses, flights affected
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश से बेहाल मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित, अलर्ट पर NDRF

हाईलाइट
- मूसलाधार बारिश से थमी मायानगरी की रफ्तार, जीवन अस्त व्यस्त
- सड़क, ट्रेनें, फ्लाइट बुरी तरह प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मूसलाधार बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बुरा हाल है। मायानगरी में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें समंदर बन गई हैं। जगह-जगह जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कुछ इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बस और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हैं। कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं जबकि कई देरी से चल रही हैं। लोकल ट्रेन रुक-रुक कर चल रही हैं। NDRF की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
Maharashtra: Water level has receded in almost all parts of Mumbai. NDRF teams are on alert and kept on stand by at Kurla, Parel and Andheri. #MumbaiRains (File pic) pic.twitter.com/7ILrgptGB9
— ANI (@ANI) 5 सितंबर 2019
ताजा जानकारी के मुताबिक, शहर के ज्यादातर इलाकों में भरा बारिश का पानी निकल गया है। हालांकि, कुर्ला, परेल और अंधेरी में NDRF की टीमों को अलर्ट और स्टैंड बाई पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24-48 घंटे शहर और उपनगर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट यानी कुछ जगहों पर भारी बारिश और शुक्रवार-शनिवार के लिए लाइट ग्रीन यानी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Maharashtra: Passengers sleeping outside the Mumbai Domestic Airport due to flight delays, caused by rainfall in the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/X1GgWB6MOA
— ANI (@ANI) 5 सितंबर 2019
बारिश का असर बुधवार को फ्लाइट्स पर भी पड़ा। फ्लाइट्स में देरी के कारण लोग मुंबई डमेस्टिक एयरपोर्ट के बाहर सोने को मजबूर हुए।
Mumbai: Water-logging in Sion following heavy rainfall in the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/lZsTMxTWy8
— ANI (@ANI) 4 सितंबर 2019
नालासोपारा में ट्रैक्स पर पानी भरा हुआ है जिसके कारण सूरत-मुंबई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल-सूरत, बांद्रा टर्मिनस-वापी के बीच तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
Mumbai: Water-logging near Vadala Road railway station following heavy rainfall in the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/C48pFuYcz9
— ANI (@ANI) 4 सितंबर 2019
बारिश का असर गुरुवार को भी जारी रहने के आसार हैं। एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने गुरुवार को सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मुंबई के अलावा ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के बाकी इलाकों में स्थिति के आधार पर फैसला करने के लिए जिला कलेक्टरों से कहा गया है।
Mumbai: Private bus services resume after water receded in Dadar, following heavy rainfall. #MumbaiRains pic.twitter.com/fj1wNqYFGl
— ANI (@ANI) 4 सितंबर 2019
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश से बेहाल विदर्भ, कही ट्रक धंसा तो कहीं शहरों से गांव का संपर्क टूटा
दैनिक भास्कर हिंदी: रेलवे की पार्किंग असुरक्षित, बारिश से ढही दीवार , सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
दैनिक भास्कर हिंदी: वर्धा में राहत की बारिश : 8 प्रकल्प ओवर फ्लो , वड़गांव बांध के 3 गेट खोले
दैनिक भास्कर हिंदी: मॉनसून फिर सक्रिय : भारी बारिश के बीच डेढ़ दिन के गणपति की विदाई
दैनिक भास्कर हिंदी: पूरे विदर्भ पर मेघ मेहरबान, जलाशयों में अच्छा जलसंचय, भारी बारिश के आसार