- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- N Chandrababu Naidu on hunger strike in Delhi, wants special status for Andhra
दैनिक भास्कर हिंदी: विशेष राज्य की मांग: महात्मा गांधी को फूल अर्पित कर भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू
हाईलाइट
- पिछले साल एनडीए गठबंधन से अलग हुए थे नायडू
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपेगे ज्ञापन
- केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: नायडू
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सोमवार को दिल्ली के आंध्र भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नायडू आंध्र को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। नायडू धरने के अगले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भी देंगे।
बता दें कि आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्रा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया था, जिसके कारण चंद्रबाबू नायडू नाराज चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से भी नाता तोड़ लिया था।
दिल्ली में एक दिन का धरना
N Chandrababu Naidu: If you wont't fulfill our demands, we know how to get them fulfilled. This is about self respect of people of AP. Whenever there is an attack on our self-respect,we won't tolerate it. I am warning this govt&particularly the PM to stop attacking an individual. pic.twitter.com/OKUF4DQUZf
— ANI (@ANI) February 11, 2019
नाडयू के साथ आंध्र प्रदेशस के कई मंत्री, पार्टी के विधायक कई एमएलसी और सांसद भी मौजूद हैं। हड़ताल में सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और राज्य कर्मचारी संघों के सदस्य भी शामिल हैं। नायडू दिल्ली में दीक्षा रैली का आयोजन भी करेंगे, उनकी रैली में शामिल होने देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। आंध्र सीएम का कहना है कि राज्य से किए गए वादों में से केंद्र ने कोई भी पूरा नहीं किया गया है।


नायडू को मिला कई नेताओं का साथ
Delhi: Andhra Pradesh and Telugu Desam Party chief CM N Chandrababu Naidu & other leaders at 'Dharma Porata Deeksha' - his daylong hunger strike against central govt over the issue of special status to Andhra Pradesh. pic.twitter.com/HVJd0i4lba
— ANI (@ANI) February 11, 2019
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: फेथाई तूफान: 5,602 किसानों को पहुंचा नुकसान, 37 घर टूटे- चंद्रबाबू नायडू
दैनिक भास्कर हिंदी: राजनाथ सिंह की चंद्रबाबू को नसीहत, जो कांग्रेस के जाल में फंसा, वो गया
दैनिक भास्कर हिंदी: कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में 42 लाख खर्च, 10 लाख सिर्फ चंद्रबाबू नायडू और केजरीवाल पर
दैनिक भास्कर हिंदी: बढ़ती कीमतों पर बोले चंद्रबाबू, जल्द ही 100 रुपए लीटर होगा पेट्रोल