महाराष्ट्र में सबसे गर्म नागपुर,पारा 46.5 डिग्री , ऑरेंज अलर्ट

Nagpur hottest in Maharashtra, mercury 46.5 degrees, orange alert
महाराष्ट्र में सबसे गर्म नागपुर,पारा 46.5 डिग्री , ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र में सबसे गर्म नागपुर,पारा 46.5 डिग्री , ऑरेंज अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शनिवार को नागपुर का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो महाराष्ट्र में सबसे गर्म है। नागपुर लगातार तीन दिन से विदर्भ में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इसी के साथ शनिवार को जब पारा बढ़कर 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया जिसका मतलब प्रशासन को सावधान होकर तैयार रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि गर्मी की वजह से कभी भी कोई भी घटना हो सकती है। अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़त होने की वजह से दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ने बढ़ गई है। परेशानी की बात तो यह है कि मौसम विभाग ने 26 मई तक नागपुर जिले में कुछ स्थानों पर हीटवेव की आशंका जताई है जिससे गर्मी और बढ़ने की आशंका है। लगातार तापमान बढ़ने की वजह से दिन में तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को भी ऐसी ही हालत देखने को मिली। मौसम विभाग ने नागपुर के अलावा विदर्भ के विभिन्न जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी दी है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को तामपान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। फिलहाल गर्मी कम होती नहीं दिखाई पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी अगले 2 से 3 दिन तामपान बढ़ने की आशंका जताई है। इसके साथ ही नागपुर जिले में हीटवेव की आशंका 26 मई तक जताई जा रही है। इस दौरान गर्मी से बचाव बहुत जरुरी है ऐसा नहीं करने पर बीमारी सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढंक कर निकलने के लिए कहा जा रहा है। रविवार 24 मई से 26 मई तक नागपुर जिले के साथ ही वर्धा और चंद्रपुर जिले में कुछ स्थानों पर हीटवेव की आशंका जताई जा रही है।  अकोला, अमरावती और यवतमाल जिले 27 मई तक हीटवेव की आशंका जताई गई है।

इनका कहना है
शनिवार को नागपुर महाराष्ट्र में सबसे गर्म रहा। शहर का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है जिसमें प्रशासन को सावधान रहना होगा। इतने तापमान में कभी भी घटना होने की आशंका रहती है। -एम.एल.साहू, उप महाप्रबंधक, मौसम विभाग, नागपुर

Created On :   23 May 2020 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story