नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में नमाजियों ने देशभर में किया प्रदर्शन, पत्थरबाजों को पुलिस ने खदेड़ा

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में नमाजियों ने देशभर में किया प्रदर्शन, पत्थरबाजों को पुलिस ने खदेड़ा
नई दिल्ली नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में नमाजियों ने देशभर में किया प्रदर्शन, पत्थरबाजों को पुलिस ने खदेड़ा
हाईलाइट
  • लाठीचार्ज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद दुनियाभर के मुस्लिम देशों के विरोध के बाद भारतीय मुसलमानों ने आज देश के कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।  दिल्‍ली की जामा , लखनऊ स्थित टीले वाली मस्जिद  पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और विरोध करने लगे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी नमाजियों को  गिरफ्तार भी किया है। अल्पसंख्यक समुदाय में पैंगबर पर दिए गए बयान को लेकर काफी आक्रोश है। इसे लेकर ही नमाजियों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। 

आज शुक्रवार को ही जुमे की नमाज के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ साथ यूपी के प्रयागराज , सहारनपुर,   मुरादाबाद, लखनऊ के साथ साथ हैदराबाद, मुंबई और पश्चिम बंगाल की कैपिटल कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए हजारों मुसलमान आज इन इलाकों की सड़कों पर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में नारे करते हुए नजर आए। कई जगह नमाजियों ने सड़कें जाम कर दी तो कई जगह पत्थरबाजी की घटना देखी गई।  

मुस्लिम नागरिकों के समूह ने देश के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाल कर  नारेबाजी करते हुए विरोधी रैली निकाली। बताया जा रहा है कि इन विरोधी रैलियों में प्रदर्शनकारियों में बडे बूढ़े, जवान, बच्चे और महिला शामिल हुई ।  लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई।

ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में जुम्मे की नमाज़ शांतिप्रिय तरीके से समपन्न हुई है

हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर  प्रदर्शन, पुलिस बल और CRPF इलाके में तैनात

सभी जगह पर सकुशल नमाज समाप्त 

 प्रयागराज में पथराव

पथराव की घटनाओं के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश  

  सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला

कर्नाटकके  कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन

सहारनपुर में कुछ दुकानें लूटने की कोशिश

नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध नारेबाजी करते हुए फांसी दो के नारे लगाए। कई जगह कार्रवाई करने की मांग की। 

 

 

Created On :   10 Jun 2022 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story