सिख दंगा: पूर्व PM मनमोहन सिंह का खुलासा, कहा- नरसिम्हा ने नहीं सुनी थी इनकी सलाह

सिख दंगा: पूर्व PM मनमोहन सिंह का खुलासा, कहा- नरसिम्हा ने नहीं सुनी थी इनकी सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगा पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मानी होती तो यह नरसंहार नहीं होता। पूर्व पीएम सिंह ने यह बात बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

मनमोहन सिंह ने कहा कि इंद्र कुमार गुजराल ने सिख दंगा को रोकने के लिए सेना को तैनात करने की सलाह दी थी, लेकिन नरसिम्हा राव ने उनकी सलाह को अनदेखा कर दिया। गुजराल ने दंगा भड़कने की रात को तत्कालीन गृहमंत्री राव से मुलाकात की थी। 

 

 

उन्होंने कहा कि गुजराल सिख दंगे से पहले के माहौल को लेकर काफी परेशान थे। वह रात में नरसिम्हा राव से मिलने गए थे। इंद्र कुमार ने नरसिम्हा राव को सलाह दी थी कि हालात बेहद नाजुक हैं। इसलिए सरकार को सेना की सहायता लेनी चाहिए। पूर्व पीएम सिंह ने कहा, अगर उस समय नरसिम्हा राव गुजराल की सलाह को मान लिया होता तो सिख दंगा नहीं होता। बता दें कि इंद्र कुमार गुजराल अप्रैल 1997 से लेकर मार्च 1998 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। 
 

 

Created On :   5 Dec 2019 2:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story