कोरोनाकाल में बड़ी राहत: केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 1 जुलाई से ही मिलेगा फायदा

Narendra Modi Government Increased Dearness Allowance From 17% To 28%
कोरोनाकाल में बड़ी राहत: केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 1 जुलाई से ही मिलेगा फायदा
कोरोनाकाल में बड़ी राहत: केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 1 जुलाई से ही मिलेगा फायदा
हाईलाइट
  • 1 जुलाई से लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
  • 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया
  • केन्द्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ती महंगाई के बीच केन्द्र सरकार ने कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार कोरोना संकट के बीच केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों को डियरनेस अलाउंस (DA) और पेंशनर को डियरनेस रिलीफ की बहाली करने पर निर्णय लिया गया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके लिए सरकार लगभग 34,401 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

 

 

अनुराग ठाकुर ने कहा, देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

देश में कुछ ऐसे हैं महंगाई के हाल

  • पेट्रोल - 110 प्रति लीटर
  • डीजल- 101 प्रति लीटर
  • मूंग दाल- 96 किलोग्राम
  • शक्कर- 55  किलोग्राम
  • तेल -150 प्रति लीटर
  • सरसों तेल - 113 प्रति लीटर
  • घरेलू गैस - 834
  • दूध - 56 प्रति लीटर

क्या होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक वेतन का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है।

Created On :   14 July 2021 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story