Doctor's Day: पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम, कहा- संकट की घड़ी में आप ईश्वर का रूप

National Doctors Day 2020 PM Narendra Modi amit shah Salute Covid19 Warriors
Doctor's Day: पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम, कहा- संकट की घड़ी में आप ईश्वर का रूप
Doctor's Day: पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम, कहा- संकट की घड़ी में आप ईश्वर का रूप
हाईलाइट
  • कोरोना काल में आज देशभर में मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे
  • पीएम मोदी और अमित शाह ने डॉक्टरों के किया सलाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। इस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में डॉक्टरों से लेकर तमाम स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना संकट के बीच आज (1 जुलाई) देशभर में डॉक्टर्स डे (Doctor"s Day 2020) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है- कोरोना के खिलाफ भारत में जो स्वास्थ्यकर्मी जंग लड़ रहे हैं, देश उन्हें सलाम करता है।

वीडियो में पीएम ने कहा है, अगर मां हमें जन्म देती है, तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं। कोरोना संकट के इस समय में अस्पताल में जो सफेद कपड़े पहनकर हमारी सेवा कर रहे हैं, वो ईश्वर का ही रूप हैं। डॉक्टर और नर्स खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इसलिए इनके साथ बुरा बर्ताव करने वाले लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका कर्ज कभी नहीं चुका सकते।

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ने भी डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, आज कोरोना के खिलाफ जो डॉक्टर फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे हैं, वो उन्हें सलाम। देश को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

डॉक्टर्स डे पर बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो सबसे आगे आकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। राष्ट्र उनकी भक्ति और त्याग को सलाम करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जो अत्यंत दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करते हुए एक असाधारण काम कर रहे हैं। राष्ट्र साहस और सेवा के लिए सभी डॉक्टरों को सलाम करता है।

 

Created On :   1 July 2020 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story