Coronavirus: भारत में कोविड-19 का नया डबल म्यूटेंट वेरिएंट मिला, बढ़ी चिंता

New double mutant Covid-19 variant found in India
Coronavirus: भारत में कोविड-19 का नया डबल म्यूटेंट वेरिएंट मिला, बढ़ी चिंता
Coronavirus: भारत में कोविड-19 का नया डबल म्यूटेंट वेरिएंट मिला, बढ़ी चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 का नया डबल म्यूटेंट मिला है। नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट की खोज भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) द्वारा की गई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अब तक कोरोना वायरस के कई वेरिएंट की खोज हो चुकी है। हालांकि नए डबल म्यूटेंट के मामले अभी सीमित संख्या में है। नए डबल म्यूटेंट ने जनता और सरकार दोनों की ही चिंता बढ़ा दी है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से जुड़े 771 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 736 केस यूके के कोरोना वैरियंट (B.1.1.7), 34 केस साउथ अफ्रीका के वेरिएंट (B.1.351), एक मामला ब्राजीलियन वेरिएंट (P.1) का पाया गया है। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस मिले हैं। केंद्र सरकार ने इसके बाद राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाने को कहा है।

बता दें कि कोरोनावायरस का संक्रमण देश में एक बार फिर से फैलाने शुरू हो गया है। हर दिन नए केस में इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। आज पांचवा दिन जब देश में 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर देशभर में 47 हजार 239 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

जबकि इस दौरान 277 लोगों की जान भी गई है। इस साल मरने वाला का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 24 घंटे में 23 हजार 907 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। केन्द्र सरकार लगातार राज्य सरकारों से संपर्क बनाए हुए है। केन्द्र ने 30 अप्रैल तक सभी तरह की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 058 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 12 लाख 5 हजार 160 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की जान गई है।

फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 68 हजार 457 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से हो रहा है। देश में अब तक 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 286 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 

Created On :   24 March 2021 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story