सुप्रीम कोर्ट जाएंगे निर्भयाकांड के दोषी, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिया था नोटिस

Nirbhaya scandal: 3 out of 4 convicts can reach the Supreme Court today to escape the trap of death
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे निर्भयाकांड के दोषी, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिया था नोटिस
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे निर्भयाकांड के दोषी, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिया था नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल प्रशासन से मिले नोटिस से हड़बड़ाए निर्भया कांड के 4 मुजरिमों में से 3 आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट की देहरी पर पहुंच सकते हैं। यह तीनों मुजरिम पवन कुमार गुप्ता (मंडोली जेल में बंद), विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह हैं। विनय और अक्षय दोनो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि, तिहाड़ जेल प्रशासन ने 28-29 अक्टूबर को चारों (चौथे मुजरिम मुकेश की आगे की रणनीति का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है) को नोटिस दिया था। नोटिस में कहा था कि, अगर वे चाहें तो राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दाखिल कर सकते हैं। उनके पास इस कदम के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं।

इसके बाद से ही चारों मुजरिमों की दिल की धड़कनें बढ़ गईं। शनिवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में पवन, अक्षय और विनय के वकील अजय प्रकाश सिंह ने कहा भी था कि वो सोमवार को अक्षय के मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकते हैं। जबकि बाकी दोनों-पवन और विनय को फांसी के फंदे से बचाने के लिए क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे।

 

Created On :   4 Nov 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story